फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन निदेशक ने 31 पेटी पानी किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने रविवार की रात आठ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के फूटओवर ब्रिज पर आपूर्ति के लिए जा रहे 31 पेटी गैरब्रांडेड पानी को सीज कर दिया। स्टेशन निदेशक ने चेताया कि स्टेशन और ट्रेनों में रेल नीर के साथ रेलवे द्वारा चयनीत ब्रांड का पानी ही बेचा जा सकता है।
रेलवे यात्रियों को शुद्ध और सस्ता पानी उपलब्ध कराने के लिए रेल नीर की बिक्री कर रही है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर रेल नीर के अलावा दो चार अन्य ब्रांड के पानी बेचने की ही इजाजत है। बावजूद इसके रेलवे अधिकारियों की मिली भगत से अधिक पैसे कमाने की लालच से स्टाल संचालक और पेंट्रीकार मैनेजर प्रतिबंधित ब्रांड के पानी धड़ल्ले से बेचते हैं। होली की छूट्टी के बाद रविवार की रात स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला स्टेशन पर पहुंचे। रात आठ बजे अचानक उनकी नजर फूट ओवर ब्रिज पर दूसरे ब्रांड के पानी ले जाते ट्राली पर पड़ी। इस पर उन्होंने ट्राली को रोक लिया और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर पानी को सीज करा दिया।
विज्ञापन




पीडीडीयू नगर। होली का त्योहार के बाद काम पर वापस लौटने वालों यात्रियों की भीड़ उनकी जान पर भारी पड़ सकती है। स्थिति यह है अप की ओर जाने वाली ट्रेनों के पायदानों और शौचालयों में भर कर यात्रा कर रहे हैं। इससे यात्रियों की जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा महानगरों में रहकर रोजगार करते हैं। होली, दीपावली, दशहरा जैसे त्योहारों पर वे वापस आते हैं। होली बीतने के बाद अब वापस जाने वालों से ट्रेन भरी है। कुछ लोगों ने तो पहले ही रिजर्वेशन करा रखे थे लेकिन ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को मुश्किल हुई। रद्द ट्रेनों में यात्रियों के टिकट कैंसिल हो गए अब उन्हें वापस जाने के लिए किसी ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में यात्री मजबूरी में जनरल कोच में यात्रा कर रहे हैं। जनरल कोच क स्थिति यह है कि उसमें तिल रखने की भी जगह नहीं है। जल्दी पहुंचने की मजबूरी में यात्री ट्रेनों के पायदानों, शौचालयों में भी यात्रा करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। पार्सल कोच, महिला कोच, दिव्यांग कोच भी यात्रियों से भरे हैं। इस संबंध में जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह और आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट प्रभारी बीएन मिश्र ने कहा कि यात्रियों को लगातार सुरक्षित यात्रा के लिए सजग किया जा रहा है, लेकिन भीड़ पर काबू पाने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें