फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल जलाकर कथाकार पीएन जायसवाल को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अस्मिता नाट्य संस्था के कलाकारों ने बुधवार को नगर के अलीनगर स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में कैंडल जलाकर नाटककार और कथाकार पीएन जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने पीएन जायसवाल को समाज की विकृतियों को उजागर करने वाला बताया। बीमारी के चलते एक हफ्ते पहले पीएन जायसवाल का निधन हो गया था। गोष्ठी में संस्था के महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जीएन जायसवाल अपनी लेखनी के जरिये पिछड़ों और महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। वरिष्ठ रंगकर्मी एमसी विश्वकर्मा और संजय शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से लड़ने के लिए वह युवाओं को प्रेरित करते थे। गोष्ठी में बब्बन गुप्ता, शिवशंकर यादव, सुनील कुमार, मुकेश विश्वकर्मा, नवीन भूषण, विकास यादव, नंदजी गुप्ता, शिवानंद, देवी अग्रवाल, आरती सिंह, रश्मि रंजन, सुनीता सोरेन, मीना देवी, सीमा, दीक्षा पांडेय, अनीता कुमारी, वंदना शर्मा, तापशी मंडल, ममता कुमारी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें