फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप और डाउन की दस ट्रेन आज रहेगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भले ही ठंड का प्रकोप कम हो गया है लेकिन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर ट्रेनों के संचालन पर दिख रहा है। गुरुवार को अप और डाउन की दस ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह बुधवार को घंटों की देरी से अप और डाउन की ट्रेन पहुुंची। गुरुवर को डाउन की ओर जाने वाली आनंद विहार हावड़ा संपर्क क्रांति, नार्थईस्ट, पंजाब मेल, दानापुर जनसाधारण, फरक्का और आनंद बिहार भागलपुर गरीब रथ नहीं आएगी। इसी तरह अप की ओर जाने वाली पटना नई दिल्ली संपूर्णक्रांति, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस, जम्मूतवी, दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस नहीं आाएगी। इसी तरह बुधवार को डाउन की ओर जाने वाली जोधपुर एक्सप्रसे चार घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे, झारखंड संपर्कक्रांति ढाई घंटे, पंजाब मेल पौने चार घंटे, कालका मेल पौने दो घंटे, नंदन कानन सवा चार घंटे, सीमांचल साढ़े तीन घंटे, गंगा सतजल दो घंटे, महानंदा चार घंटे, दून एक्सप्रेस आठ घंटे, महाबोधी पौने चार घंटे, मुंबई मेल साढ़े चार घंटे की देरी से आई। जबकि अप की ओर जाने वाली शिप्रा एक घंटे, सियालदह वाराणसी साढ़े पांच घंटे और पारसनाथ एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें