फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तम्बाकू निषेध के लिए जागरूकता लाएगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। गीता जनकल्याण सेवा समिति की बैठक रविवार को चंद्रावती मेमोरियल कॉलेज सकलडीहा के सभागार में हुई। इसमें अध्यक्ष गुंजा सिंह समेत समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नशा मुक्ति के लिए संकल्प लिया गया।इस दौरान गुंजा सिंह ने कहा कि तंबाकू व नशा पदार्थों के सेवन से कैंसर समेत तमाम जानलेवा व लाइलाज बीमारियां होती है, लेकिन जागरूकता के अभाव में लोग नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं। नशा उन्मूलन के लिए सरकारें काफी प्रयास कर रही है, लेकिन जागरूकता के अभाव में सरकार का यह प्रयास परवान नहीं चढ़ पा रहा है। कहा कि नशा उन्मूलन के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। इसमें सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। इसके अतिरिक्त इंटर स्तर के स्कूल एवं महाविद्यालयों में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा, ताकि छात्रों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर सुजीत सिंह, सीताराम, अरुण कुमार, आशीष श्रीवास्तव, गौरव, माला सिंह, रेखा, मुकेश, किशन साह, अविनाश रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें