पीडीडीयू नगर। एनसीसी 91 यूपी बटालियन के नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में स्थित कार्यालय में 10वीं गर्ल्स बटालियन हैदराबाद के समादेश अधिकारी कर्नल साई शंकर ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैडेटों से अपने अनुभव बांटे।
बटालियन में कर्नल साई शंकर का लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इसके बाद कर्नल साई ने बटालियन की संपूर्ण व्यवस्था का अवलोकन किया। इस मौके पर कर्नल ने कहा कि समाज का ताना-बाना इतना जटिल है कि इसकी एक इकाई में होने वाला परिवर्तन अन्य इकाइयों को भी प्रभावित करता है। इस तरह बदलते आधुनिक समाज के स्वरूप में समस्याओं में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है। बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह व मेजर अमरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से कर्नल साई शंकर को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट अशोक त्रिपाठी, कामेश सिंह, सुबेदार केशर सिंह, नित्यानंद सिंह, पीबी राय उपस्थित रहे।