फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिकर्ताओं ने सरकार के विरोध में की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के आह्वान पर मुख्यालय स्थित डाकघर परिसर में मंगलवार को डाकघर के अभिकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पांच सूत्री मांगों के समर्थन में केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही वाराणसी में होने वाले दो दिवसीय महा आंदोलन में शामिल होने को रवाना हुए।
विज्ञापन

इस दौरान श्याम कुमार मिश्र ने कहा अभिकर्ताओं को अपने हक के लिए अब संगठित होकर संघर्ष करने के लिए कमर कस कर तैयार रहना होगा। कहा कि अभिकर्ताओं के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। इससे अभिकर्ताओं को तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं सरकार की ओर से कमीशन बढ़ाने के बजाए कमीशन को घटाया जा रहा है। कहा तीन वर्ष पर नवीनीकरण व पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया होती है, लेकिन इस प्रक्रिया को समाप्त किया जाए, सभी डाकघर की योजनाओं में जो अल्प बचत से संबंधित है उसमें भी अभिकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। अंबिका यादव ने कहा एलआईसी की तरह एक बार खाता खोलने के बाद किसी भी डाकघर से पैसा जमा करने की सुविधा मिलनी चाहिए। कहा आए दिन डाकघर के अभिकर्ताओं का शोषण डाकघर के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से किया जाता है। इससे अभिकर्ताओं का मनोबल गिर जाता है। यह तत्काल बंद होना चाहएि। इस दौरान संजय सिंह, विजय कृष्ण तिवारी, रामजनम, बेचू यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें