फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्टेशन पर नहीं अलीनगर में बन रहा स्थायी रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कड़कड़ाती ठंड में बेसहारों और राहगीरों के लिए नगर में बनने वाले दो अस्थायी रैन बसेरे इस बार रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया और शास्त्री पार्क में नहीं बनेंगे। बल्कि नगर पालिका प्रशासन इसकी स्थायी व्यवस्था कर रहा है और इसका निर्माण अलीनगर के वार्ड नंबर 16 में कराया जा रहा है। अब जरूरतंमंदों को वहां तक जाना पड़ेगा। इसका उद्घाटन भी जल्द कराया जाएगा। ताकि कड़ाके की ठंड शुरू होने से पहले इसे रहने के लिए खोल दिया जाए। नगर पालिका प्रशासन की ओर से लगभग एक करोड़ की लागत से वार्ड नंबर 16, अलीनगर में 50 लोगों के रहने के लिए बन रहे इस रैन बसेरा में शरण लेने वालों को पालिका प्रशासन अन्य सुविधाओं के साथ भोजन भी उपलब्ध कराएगा।
दरअसल अस्थायी रैन बसेरे में राहगीरों को काफी दिक्कतें होती थीं। लोग ठंड में परेशान होते थे। इससे रहने वालों को ठंड से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिल पाता था। इन कठिनाइयों को देखते हुए पालिका प्रशासन पक्का निर्माण आरंभ करा रहा है, जो अंतिम चरण में है। रैन बसेरा में दो हाल के साथ कुछ कमरे भी बनाए गए हैं। यहां रात बिताने वालों को अच्छी क्वालिटी के बिस्तर, रजाई व तकिए उपलब्ध कराए जाएंगे। रात में ठंड से बचने के लिए आने वालों को इतनी आलमारियां भी सुलभ कराई जाएंगी, ताकि वे अपना सामान सुरक्षित रख सकें। रैन बसेरा में दर्जन भर शौचालय भी बनवाए जा रहे हैं ताकि यहां ठहरने वालों को खुले में शौच न जाना पड़े। इसके अलावा एक बड़ा सा किचन बनवाया जा रहा है। किचन के लिए बरतनों व कुक की व्यवस्था कर ली गई है। इस किचन में ठहरने वालों के लिए भोजन बनवाया जाएगा। किचन का सारा खर्च नगर पालिका प्रशासन वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
नगर में बाहर से आने वाले लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका की ओर से स्थायी रैन बसेरा का निर्माण कराया जा रहा है। स्टेशन और नगर में आने वाले ऐसे यात्रियों की जानकारी के लिए बोर्ड भी लगाया जाएगा, ताकि लोग भटकें नहीं। संतोष खरवार, चेयरमैन, नगर पालिका प्रशासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें