सैयदराजा। नगर स्थित नेशनल इंटर कालेज परिसर में रविवार को नवजीवन ज्योति ट्रस्ट की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धाटन मुख्य अतिथि बीएचयू के डेयरी व फूड साइंसेज के विभागाध्यक्ष डा. दिनेशचंद्र राय ने किया। शिविर में लगभग 500 मरीजों के स्वास्थ्य का परिक्षण कर उनमें दवा का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि समाजिक संस्थानों को गरीबों को स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में मदद करनी चाहिए। ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश राय ने कहा क िस्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इस मौके पर डा. गोपाल सिंह, डा. एके सिंह, डा. पंकज सिंह, डा. दिनेश सिंह, डा. चंद्रिका प्रसाद, आशुतोष राय, बाबूलाल सिंह, शिवाजी सिंह, विद्यासागर सिंह उपस्थित रहे। (ब्यूरो)