फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने अवधूत भगवान राम की समाधि पर टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़ाव। डोमरी गांव में आयोजित जनचौपाल में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पड़ाव स्थित बाबा अवधूत भगवान राम की समाधि पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। सीएम के आगमन के मद्देनजर वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
सुबह मुख्यमंत्री का काफिला गंगा तट स्थित महाविभूति स्थल पर पहुंचा। डोमरी जाते समय रास्ते में उन्हें पता चला कि बाबा अवधूत भगवान राम जी का समाधि स्थल यहीं है तो उन्होंने रुकने का फैसला किया। इसके बाद सीएम समाधि स्थल पर जाकर विधिवत पूजन अर्चन किए और मत्था टेका। उन्होंने समाधिस्थल की परिक्रमा भी की। उन्होंने कहा कि आज परमपूज्य अघोरेशवर महाप्रभु जी के समाधि का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वे यहां लगभग 15 मिनट तक रुके। इसके बाद उनका काफिला डोमरी गांव के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर विधायक सुशील सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, उधम सिंह, राजेश पटेल, भैय्या जी, पारस यादव, ज्ञानेंद्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़ाव। डोमरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से वाहनों को रोक दिया गया था। इस दौरान जब सीएम डोमरी गांव से वाराणसी लौटने तक वाहनों के रोक के कारण स्थानीय चौराहे पर भयंकर जाम लग गया। इसके चलते पड़ाव चौराहे से बहादुरपुर, रामनगर, वाराणसी और पीडीडीयू नगर मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सीएम का काफिला जाने के बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें