फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदार बेखबर, गोदामों में सड़ रहा हजारों कुंतल गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। खाद्यान्न विभाग और प्रशासन की लापरवाही से जिले के विभिन्न साधन सहकारी समितियों के गोदामों में 25 हजार कुंतल गेहूं बारिश में सड़ रहा है। लेकिन खाद्यान्न विभाग उसे एफसीआई के गोदामों या फिर सुरक्षित स्थानों पर नहीं रख सका। नतीजतन बारिश में फर्श पर रखे गेहूं सड़ने के साथ ही दीवारों की सीलन से गेहूं फूलने लगे हैं। एफसीआई व्यासनगर ने सड़ा गेहूं लेनेे से इंकार कर दिया है।
प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते अकेल बबुरी में सात हजार टन गेहूं सड़ रहा है। इसमें चार हजार टन गेहूूं सिकरी सघन सहकारी समिति पर डंप है तो तीन हजार गेहूं बबुरी स्थित एक राइस मिल में सड़ रहा है। जगह के अभाव में विभाग ने उसे एक निजी राइस मिल में रखवाया है।
विज्ञापन

कंदवा में साधन सहकारी समिति पर 6549 टन गेहूं गर्मी में क्रय केंद्रों से खरीदा गया था लेकिन वहां आज तक एक बोरे गेहूं का उठान नहीं हो सका है। वहां भी गेहूं सड़ने के कगार पर पहुंच गया है। इसी तरह सकलडीहा और नई बाजार के विभिन्न साधन सहकारी समितियों में दिघवट में 590, डिग्घी में 115, नोनार में 800 और धौरहरा में 700 टन गेहूं पड़ा हुआ है। इसी तरह जिले के अन्य समितियों पर गेहूं डंप पड़ा हुआ है लेकिन लापरवाही के चलते उठान नहीं हो सका है।
बबुरी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र की समितियों से चार ट्रक गेहूूं का उठान बाकी है। इसी तरह नई बाजार संवाददाता के अनुसार धौरहरा साधन सहकारी समिति गोदाम मे सड़ रहे गेहूं के बाबत सचिव नरेन्द्र कुमार पाल ने बताया कि किसानों से अप्रैल माह में गेहूं खरीद किया था। बारिश में सीलन के कारण पांच महीने में गेहूं काला होने के साथ सड़ रहा है। इसके चलते एफसीआई व्यासनगर ने 1580 बोरा गेहूं लेने से इंकार कर दिया है। कंदवा संवाददाता के अनुसार गेहूं खरीद के बाद समिति से गेहूं का उठान ही नहीं हुआ है। जबकि इसे 15 जून तक एफसीआई के गोदाम तक पहुंचा देना था। इसी तरह नियामताबाद संवाददाता के अनुसार तकरीबन चार हजार मीट्रिक टन गेहूं समिति पर डंप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

कोट...
जगह के अभाव में गेहूं का उठान कराने में देर हुई। जैसे-जैसे एफसीआई व्यासनगर, मंडुवाडीह गोदाम में जगह मिल रही है, गेहूं को भिजवाया जा रहा है। शशिकांत भारती, पीसीएफ प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें