फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाए गए 40 फलदार व छायादार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रकवि रामाधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से चल रहे 60 दिवसीय पौधरोपण अभियान के सातवें दिन रविवार को घोसवा गांव में पौधरोपण किया गया। इस दौरान गांव में कुल 40 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए संस्था की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वर्तमान में वातावरण में बढ़ता प्रदूषण पूरे विश्व के लिए गंभीर समस्या बन गया है। प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए देश के हर नागरिक को जागरूक होना होगा। बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन के लिए श्राप है। पर्यावरण में बढ़ता प्रदूषण प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ने का भी कारण बना हुआ है। इस दौरान हर्षवर्धन सिंह, यशवर्धन सिंह, धीरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, गोलू सिंह, विनोद, हरेंद्र, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें