फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ और उन्नाव में गैंगरेप के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। जम्मू के कठुआ और उन्नाव में बच्चियों से गैंगरेप के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान इस तरह की घटनाओं के बावजूद कड़ी कार्रवाई न करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा। इस दौरान जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर में शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने काली महाल स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के समीप से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान घटना के लिए दोनों प्रदेश की सरकारों को कोसा गया और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्ना, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, सतीश बिंद, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, मुजाहिद अख्तर, नेहाल अख्तर,सुनील जैस, दिनेश, महेश मंडल, तेज प्रकाश, प्रमोद मौर्य, अजय गुप्ता, विजय गुप्ता, दशरथ चौहान रहे। टांडाकला संवाददाता के अनुसार सामाजिक संगठन युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में तिरगांवा से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च हसनपुर, नदेसर, मझिलेपुर होते हुए मारूफपुर चौराहा पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस अवसर पर अनिल यादव, शमसेर सिंह, पवन, अरविंद, शौकत अली, मिथिलेश यादव, अखिलेश, हंसराज, पुनीत पांडेय, सुनील विश्वकर्मा, संदीप यादव, नीरज मिश्र, सक्षम मिश्र, राधेरमन पांडेय, विकास यादव उपस्थित रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें