मुगलसराय। जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को संपूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व, पेयजल और बिजली सहित कई समस्याओं के निस्तारण के लिए 252 प्रार्थना पत्र पड़े, लेकिन मौके पर केवल 13 का ही निस्तारण हुआ। शेष मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
सदर तहसील में एडीएम विजय शंकर दूबे की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 42 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई। लेकिन केवल छह मामले का निस्तारण मौके पर हुआ। शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया। इस दौरान एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार गुलाब चंद्रा, बीडीओ सदर सुरेंद्र सोनकर, बीडीओ बरहनी विजय बहादुर सिंह मौजूद थे। चकिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 प्रार्थना पत्र आए, लेकिन सिर्फ दो का ही निस्तारण मौके पर किया गया। जिसमें सिंचाई, बिजली, सड़क, पेयजल, शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य से संबंधित मामले थे। इस दौरान तहसीलदार फूलचंद यादव, नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह, सीओ कुवंर प्रभात सिंह, कोतवाल अरविंद सिसौदिया मौजूद रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 73 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़ें। जिसमें से मौके पर सिर्फ तीन का निस्तारण किया गया। जिसमें अधिक मामले राजस्व व पेयजल से संबंधित थे। एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने सभी मामलों को जल्द निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी, सीओ त्रिपुरारी पांडेय, सीडीपीओ अवधेश सिंह, बीईओ केके सिंह, कोतवाल तेजबहादुर सिंह मौजूद रहें। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार मंगलवार को विकास खंड के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार नारायण सिंह के अध्यक्षता में हुआ। जिसमें 35 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन केवल एक मामले का निस्तारण मौके पर हुआ। इसमें सबसे ज्यादा मामले पेयजल, सड़क और राजस्व से था। इस अवसर पर बीईओ विजय प्रताप, वन क्षेत्राधिकारी नवगढ विजेंद्र श्रीवास्तव, मझगांई जानकी शरण, कोतवाल नरेंद्र सिंह, चक्करघट्टा थानाध्यक्ष उजागिर, एडीओ पंचायत रामअवध राम मौजूद रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार मंगलवार को एसडीएम मनोज सिंह की अध्यक्षता में बिलारीडीह स्थित तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 34 प्रार्थना पत्र पड़े, लेकिन केवल एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष सभी प्रार्थनापत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार हीरालाल, बीडीओ राजन राय, नायब तहसीलदार अनिता देवी, नीलम तिवारी, कोतवाल अतुल नारायण सिंह, कानूनगो ओमप्रकाश, विनोद पांडेय, विष्णु गुप्ता, श्यामसुंदर, अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।