फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसहर वर्ग के लोगों के बहुरेंगे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विकास भवन में उपजिलाधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों संग मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना पर चर्चा की। साथ ही मुसहर, थारू, बनटांगिया जनजाति के पात्रों का सर्वे के जरिए चयन कर उन्हें आवास, पेंशन, राशन कार्ड, कौशल विकास योजना का लाभ दिलाए जाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सर्वे करवाकर पिछड़े गांवों और मुसहर जाति के पात्रों के चयन पर बल दिया। कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों के अति पिछड़े गांवों के विकास के लिए मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत गांवों में सड़क, विद्युतीकरण, पेयजल, शौचालय, नाली-खड़ंजा, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। मुसहर, थारू, बनटांगिया जनजातियों के पात्रों के चयन को समिति गठित हैं। समिति की ओर से नौगढ़ सहित जनपद के अन्य विकास खंडों में सर्वे करवाकर मुसहर जाति के पात्रों का चयन किया जाए। इसके बाद पात्रों की सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के साथ ही सम्बंधित विभागों के विकास निधि व विधायक निधि की धनराशि से पिछड़े गावों के विकास की योजना तैयार की गई है। इसके तहत गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें