फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया की सूचना पर हलकान रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र के खंडवारी ग्राम सभा के महेशपुर गांव में रविवार को डायरिया फैलने की सूचना पर खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार मिश्र सहित कई कर्मचारी गांव में पहुंच गए। यहां डायरिया से पीड़ित मरीज न मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। खड़ेहरा गांव के जलालपुर में भी डायरिया की सूचना मिलने की जानकारी होने पर अधिकारियों ने उस गांव का भी दौरा किया। यहां हालात सामन्य रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह किसी ने ब्लाक संसाधन केंद्र पर फोन करके सूचना दी कि खंडवारी ग्राम सभा के महेशपुर गांव में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। इससे बाद विकास खंड पर तैनात अधिकरियों के हाथ पाव फूलने लगे। प्रधान भज्जू राम चौहान व ग्राम पंचायत अधिकारी रामचरन मौर्या ने सफाई कर्मियों की फौज लेकर बस्ती में साफ सफाई कराने में जुट गए। वें गांव के कुओं , हैंडपंपों पर ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव कराने में लग गए। करीब दस बजे खंड विकास अधिकारी सुशील मिश्रा भी गांव में जा धमके और डायरिया पीड़ित मरीजों की जानकारी लेने के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि नाग पंचमी के दिन कुछ लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत थी। जो प्राथमिक इलाज के दौरान ही ठीक हो गए थे। एक व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उसके हालात में सुधार हो गया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मौजूदा स्थिति मे गांव मे डायरिया का कोई असर नही हैं। इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि खड़ेहरा गांव के जलालपुर में भी डायरिया का प्रकोप फैला हैं। सूचना के बाद हलकान खंड विकास अधिकारी विभागीय कर्मचारियों के साथ गांव जलालपुर पहुंचे तो पता चला कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के चारो तरफ पानी जमा है। इससे बच्चों के पठन पाठन में दिक्कत आ रही हैं। इस पर बीडीओ ने ग्राम प्रधान बाबुलाल कुशवाहा को कार्य योजना बनाकर पानी निलवाने और मिट्टी डलवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें