फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों के झुंड ने हिरण पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के नदी के तटवर्ती इलाकों मे खेतो मे पानी भर जाने के कारण वन्य जीवों का रियायशी इलाकों की तरफ पलायन होने लगा है। इसी का फ़ायदा उठाकर गांव की तरफ आ रहे हिरनों को आवारा कुत्ते नित प्रतिदिन निवाला बनाने लगे हैं। इसी क्रम मे शुक्रवार की शाम रामपुर गांव की तरफ़ भटक कर आये एक हिरन के बच्चे पर कुत्तों का झुंड टूट पड़ा यह तो गनीमत रहा कि समय रहते स्थानीय ग्रामीणों की नजर उस तरफ़ गया। यहां कुत्तों के झुंड से घिरा हिरन का बच्चा जान बचाने के लिए संघर्षरत रहा। तत्काल ग्रामीणों द्वारा लाठी डंडे से कुत्तों को भगाया गया। इसके बाद घायल हिरन के बच्चे को उपचार के लिए गांव के ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। खबर लिखे जाने तक इलाज हिरण का इलाज जारी रहा। इसके पूर्व कुत्ते 3 हिरनों को अपना निवाला बना चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग सहित उच्चाधिकारी नहीं चेते तो इस इलाक़े से वन जीवों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें