फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 81 जोड़ों ने एक दूसरे का साथ निभाने का लिया वचन

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया/नियामताबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को जिले के चहनिया व नियामताबाद ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 81 जोड़ाे का रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। उपस्थित समाजसेवियों व अधिकारियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

चहनियां : हिन्दू रीति रिवाज से 51 जोड़ों ने अग्निकुंड को साक्षी मानकर एक साथ जीने की कसम खाई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य अभिषेक मिश्रा, धीरज पांडेय, रत्नाकर मिश्रा ने विवाह सम्पन कराया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल रहे। वर वधू को बर्तन सेट,वर के लिए पैंट, सर्ट ,वधू के लिए साड़ी सेंट समेत अन्य सामानों के अलावा उनके खाते में 35 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सर्वेश कुशवाहा, समाज कल्याण अधिकारी सौरभ सिंह, जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी सौरभ कुशवाहा ग्राम प्रधान सावित्री गुप्ता मौजूद रहे।
नियामताबाद : ब्लॉक सभागार में 29 जोड़ों का विवाह व एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। सभी नवदंपति को विधायक रमेश जायसवाल व जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य ने प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर डीडीओ लक्ष्मण प्रसाद, बीईओ मनोज यादव, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें