सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 75 साल के एक सेवानिवृत सिपाही ने अपनी पोती के उम्र की बच्ची के साथ छेड़खानी की। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विंधेश्वरी पांडेय ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र से चार किलोमीटर दूर एक गांव में सोमवार की देररात सेवानिवृत्त एक सिपाही गांव के ही 6 वर्षीय बच्ची को अपने पास बुलाया। उसे चिप्स खरीदने के लिए पैसा दिया। चिप्स लेकर आने पर आरोपी ने बच्ची को अपने पास बैठा लिया। फिर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने विरोध किया तो वह उसे 100 रुपये और देने लगा। घर जाकर बच्ची ने मां से पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।