फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों व बच्चों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड डे मील में अनियमितता का आरोप, प्रदर्शन
विज्ञापन

बरहनी विकास खंड के भदखरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय
ग्राम प्रधान पर लगाया लापरवाही का आरोप, बीईओ से की कार्रवाई की मांग
सचित्र-
अमर उजाला ब्यूरो
कंदवा। मध्याह्न भोजन में अनियमितता का आरोप लगा बरहनी विकास खंड के भदखरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों और ग्रामीणों ने बुधवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि स्कूल आने वाले बच्चों को गुणवत्तायुक्त मिड डे मील नहीं दिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

आरोप था कि ग्राम प्रधान द्वारा मध्याह्न भोजन में अनियमितता बरती जा रही है। वहीं शौचालय में ताला बंद होने के चलते बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष मनोज सिंह नेतृत्व में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और मध्याह्न भोजन का निरीक्षण किया। उन्होंने मिड डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए किया जाने वाला खिलवाड़ बताया। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा द्वारा मिड डे मील में घटिया खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। ग्रामीणों ने बीईओ इसकी जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग की। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधाकर सिंह का कहना था कि बच्चों व ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान से मिड डे मील की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कई बार कहा जा चुका है। प्रदर्शन करने वालों में अरुण सिंह, दीपक सिंह, गौरव सिंह, आशुतोष सिंह, अमित, किशुन, श्रवण, मुरली, मीना, गीता, शीला, नीतू, सुनीता, सुमिता, पंजीरा, हेमंत, जोखू, लल्लन, अनिल, संदीप, हरी शामिल रहे। बीईओ बरहनी राकेश सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान से मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कहा गया है। सुधार नहीं किए जाने पर एकल खाते के संचालन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें