फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी सतरंगी छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र के भतीजा रोड, डिलिया स्थित केरला पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। मुख्य अतिथि मिस इंडिया ईस्ट 2018 प्रज्ञा पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों देखकर अपना बचपन याद आ गया। स्कूलों में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होने चाहिए। बच्चों ने फिल्मी सहित भक्ति गीत, देशभक्ति गीत, राजनीति, शिक्षा व नारी सशक्तिकरण पर नाटकों की बेहतरीन प्रस्तुति की। इसके अलावा ताइक्वांडो के माध्यम से छात्राओं ने अपनी सुरक्षा पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं शिक्षा पर आधारित पढ़ोगे-लिखोगे तो होगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब पर किए गए नाटक ने अभिवावकों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। स्कूल के डायरेक्टर साजू थामस ने मुख्य अतिथि कोस्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में मुख्य अतिथि ने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट पाने वाले छात्रों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इस दौरान इमरान खान, विक्रमादित्य सिंह, जुमराती अली, शिवशंकर तिवारी, नंदलाल मौर्या, राधेश्याम, धनराज गुप्ता, सुशील शर्मा, अनंत चौहान, कन्हैया लाल, राणा सिंह मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें