फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य के चलते शनिवार को नगर के कई क्षेत्रों में नौ घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे इन इलाके के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली न रहने से उन्हें शाम को पानी के लिए भी दिक्कत हुई। वहीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बाधित रही। सुबह 11बजे से रात सवा आठ बजे तक आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। विभाग ने शुक्रवार को शनिवार को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चंदासी विद्युत स्टेशन पर मरम्मत का कार्य होने के कारण आपूर्ति ठप रहने की घोषणा की थी। एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने बताया था कि कार्य के चलते चंदासी कोयला मंडी. हरिशंकरपुर, बेचूपुर, मलोखर, कैलाशपुरी, रविनगर, सब्जीमंडी, जीटी रोड, काली महाल, ओड़वार, शाहकुटी, सुभाष नगर क्षेत्रों सहित आस पास के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शाम के पांच बजे आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने 11 बजे से आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद रात के आठ बजे तक लोगों को बिजली नहीं मिली। शाम के पांच बजे के बाद लोगों का धैर्य जवाब देने लगा। सभी एक दूसरे से बिजली न आने के बारे में पूछते रहे लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाई। लोगों का कहना था कि इस संबंध में जब एक्सईएन व सीडीओ के सीयूजी नंबर पर बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे लोगों में काफी नाराजगी रही। रात करीब सवा आठ बजे जब आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें