फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा प्रतियोगिता में एसआरबी पब्लिक स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ कालोनी मालगोदाम रोड स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्रथम ओपन योगा प्रतियोगिता का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता गुड्डू गुप्ता अनिल व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विजेता खिलाड़ियो को मेडल पहनाकर व विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एसआरबी पब्लिक स्कूल प्रथम, गणपति पब्लिक स्कूल द्वितीय, ज्योति कान्वेंट स्कूल तृतीय व होली फेथ स्कूल चौथे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में आदित्य, गुनगुन, फलकसा, गुलनाज, अनिष्का, नीलम, तस्मीन, संजना, अमृता, रश्मी, कोमल, अंकित, वैष्णवी, तनूजा, मुस्कान, सूरज, अभिषेक, निखिल, दिव्यांश आदि ने अपने अपने वर्ग में पदक प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने कहा की योगा से हर प्रकार के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व आध्यत्मिक विकास होता है। डीएसओ दिव्या, उपक्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अलावा काशी प्रांत के क्रीड़ा भारती जनार्दन यादव, चंद्रेश्वर जायसवाल, योगा जिला कोषाध्यक्ष जीके पांडेय, अध्यक्ष अजय सिंह, प्रबंधक तारकेश्वर चौबे, एसपी पांडेय, लवली जेम्स ने विजेताओं को बधाई दी। इस मौके पर इलियास अहमद, टीआर दास, रमन, गोपाल, चंदन, आनंद, अखिलेश,गीता, गुंजा, राधा, प्रियंका, नेहा उपस्थित रहे। वहीं निर्णायक की भूमिका प्रताप चौबे, विकास राज, रोहित यादव व नित्यानंद पाठक ने निभाई।प्रतियोगिता का संचालन कुमार नंदजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें