फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिकार व कानून की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को मुख्यालय स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में कार्यशाला हुई। इसका शुभारंभ छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। वहीं छात्राओं को महिला अधिकार व महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान प्राधिकरण के सचिव अमित कुमार यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को कानून एवं अधिकार की जानकारी होनी बहुत जरूरी है। वर्तमान में महिला उत्पीड़न के बढ़ते अपराधों को देखते हुए महिला हेल्प लाइन 1090 को जारी किया गया है। कहा कि युवतियों व महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति खुद गंभीर होना होगा। कई शिक्षण संस्थानों ने बालिकाओं के लिए जूडो-कराटे का प्रशिक्षण भी शुरू करा दिया है। पढ़ने-लिखने वाली युवतियों व छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा के गुण जरूर सीखने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जाने वाली नि:शुल्क महिला शिक्षा कानून के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान अंजू, दीपा सिंह, अल्पना मिश्रा, शशि तिवारी, विनोद कुमार सागर आदि उपस्थित रहे। संचालन महेंद्र प्रताप सिंह व धन्यवाद ज्ञापन अंजू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें