पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकासखंड के धरना प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को संकुल स्तरीय स्टर (शिक्षा में नवाचार) कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही छात्र- छात्राओं ने सुकंल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। नृत्य में प्राथमिक स्तर पर चंदासी प्रथम, गोबरिया द्वितीय व खजूरगांव तृतीय स्थान पर रहा। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में चंदासी पहले, धरना दूसरे व हृदयपुर तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामअवध राम, शर्फुद्दीन, अनीता, रमन पाठक, देवेंद्र दूबे, हरिनारायण लाल, मेराज मौजूद थे। ब्यूरो