फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या को लेकर प्रबंध निदेशक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगढ़। मझगांई गांव में लो वोल्टेज की समस्या से आजिज ग्रामीणों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव देव जायसवाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक, वाराणसी गोविंद राजू एनएस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

देव जायसवाल ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा क्षेत्र को लो वोल्टेज की समस्या से मुक्त बताया जा रहा है जो सत्य नहीं है। लो वोल्टेज से किसान खेतों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि पांच अक्तूबर को दिए गए ज्ञापन के बाद अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता चंदौली ने लो वोल्टेज की समस्या में सुधार कराने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके उन्होंने मामले की लीपापोती कर गलत रिपोर्ट प्रेषित कर दी जबकि समस्या बरकरार है। भाजयुमो के नौगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह ने प्रबंध निदेशक को बताया कि व्यवसायियों के लिए लो वोल्टेज बड़ी समस्या बन चुकी है। समस्याओं को सुनने के बाद प्रबंध निदेशक ने उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अभिमन्यू प्रजापति, विशाल सिंह राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें