पीडीडीयू नगर। नागरिक सुरक्षा कोर की ओर से बुधवार को कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में नागरिक सुरक्षा व आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक नीरज मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को नागरिक सुरक्षा विभाग के कार्य कलाप उद्देश्य व आपदा प्रबंधन की जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक अग्निशमन उपायों को बताया गया और फर्स्ट एड की जानकारी दी गई। इसके अलावा घायलों को बचाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, फायरमैन लिफ्ट, टू हैंड शीट , थ्री हैंड शीट, फोरहैंडशीट ,पीठ पर लादना व घायल को आगे और पीछे से पकड़कर उठाने आदि विधियों का अभ्यास कराया गया। भूकंप व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए ड्रॉप कवर होल्ड विधि का प्रदर्शन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन स्टाफ ऑफिसर कमलेश तिवारी ने किया। इस मौके पर विवेक कुमार, मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।