फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसा प्रदेश के राज्यमंत्री का काफिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से शनिवार की दोपहर 12 बजे कंदवा पेट्रोल पंप से चिरकुटई दाई मंदिर तक सड़क की एक लेन पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शाम छह बजे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस बीच शाम को करीब पांच बजे एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर का काफिला भी जाम में फंस गया। थानाध्यक्ष कंदवा ने किसी तरह से मंत्री के काफिले को जाम से निकाला जबकि बाकी राहगीर बिलबिलाते रहे। सैयदराजा-जमानिया मार्ग की हालत काफी जर्जर हो गई है। करीब 64 करोड़ रुपए की लागत से गाजीपुर से सैयदराजा तक सड़क की मरम्मत के लिए काम चल रहा है। इसके चलते शनिवार को कंदवा पेट्रोल पंप के पास जमानिया जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई। इसके बाद 12 बजे तक तो एक पटरी से दोनों तरफ के वाहन निकलते रहे लेकिन धीरे-धीरे वाहनों का दबाव बढ़ने और पहले निकलने की होड़ में जाम लगने लगा। कुछ ही देर में सड़क की एक पटरी पूरी तरह जाम में जकड़ गई। दस किलोमीटर पर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे राहगीर घंटों परेशान रहे। वहीं, कंजेहरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे राज्यमंत्री अनिल राजभर के वाहनों का काफिला भी जाम में फंस गया। इसकी सूचना पाकर करीब 20 मिनट बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार वाहनों को रोककर मंत्री के काफिले को आगे निकाला। अन्य राहगीरों का कहना था कि पहले से रास्ता बंद कर दिए जाने की सूचना दी गई होती तो उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें