फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग की मरम्मत के लि ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बबुरी। लेवा इलिया मार्ग आधा दर्जन गांवों को जोड़ने के लिए बने कुरई तेतरिया संपर्क मार्ग की हालत डेढ़ दशक से जर्जर है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई बार शिकायतों के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हुई। इससे नाराज होकर कुरई गांव के लोगों ने शनिवार की सुबह प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग की मरम्मत नहीं हुई आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुरई, केवटी, मडईपर, तेतरिया सहित आधा दर्जन गांवों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से वर्षों पूर्व तीन किलोमीटर लंबे सड़क का निर्माण किया गया था। पिछले डेढ़ दशक से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हुई। इससे इस मार्ग की हालत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। स्थिति यह है कि सड़क पर गड्ढे हैं कि गड्ढे में सड़क इसका पता ही नहीं चलता। गड्ढों की वजह से मार्ग पर हमेशा जल भराव रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सर्वाधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। कई बार मार्ग मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर शनिवार को कुरई गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस संबंध में निर्माण खंड के अवर अभियंता अरशद ने बताया कि मार्ग मरम्मत के लिए सूची तैयार की गई है। धन मिलते ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में बब्बन सिंह, महेन्द्र सिंह, गुड्डू सिंह, पप्पू सिंह, सुनील सिंह, बबलू सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजित यादव, रामाश्रय गोंड, श्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें