फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आरोग्य मेला में 700 से अधिक मवेशियों का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बबुरी। पशु चिकित्सालय सदर की ओर से क्षेत्र के पशु सेवा केंद्र सिकरी पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें छोटे बड़े सात सौ से अधिक पशुओं का इलाज किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने किया।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में विधायक साधना सिंह ने कहा कि कृषि आय दोगुनी करने की दिशा में पशुपालन महत्वपूर्ण है। पशुओं का स्वस्थ रहना जरूरी है। सरकार सबका साथ सबका विकास नीति के तहत काम कर रही है। इसी निति के तहत पशुपालकों के घर तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की दिशा में गांवों में पशु आरोग्य मेला लगाया जा रहा है। शिविर में पांच सौ भेड़, पचास बकरियों को सामुहिक रूप से दवा दी गई। वहीं 154 बड़े पशुओं का इलाज किया गया। पशुओं का इलाज उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ. एके प्रसाद, डॉ. महेश गुप्ता, डॉ. पंकज यादव, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अजय दुबे के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर आनंद बहादुर सिंह, प्रधान राजेश चौहान, मेवा मौर्य, डब्लू सिंह, सुड्डू सिंह, कृष्ण बहादुर मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें