फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट मीटिंग में विक्षोभ प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा के बैनरतले कारखाना के कैंटिन में गेट मीटिंग हुई। इसमें रेलवे कालोनियों और रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं के विरोध में पांच अक्तूबर को मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय गेट पर होने वाले विक्षोभ प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए एसपी सिंह ने कहा कि प्लांट डिपो कालोनी स्थिति दयनी है। आवासों की स्थिति जर्जर है और नालियों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। हाल ही में कालोनी में पिच रोड का निर्माण किया गया है लेकिन उसकी गिट्टियां उखड़नी शुरू हो गई है। केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि ट्रैक मशीन कर्मचारियों का पुन: संरचना एक सितंबर 2016 से पदोन्नति देते हुए लाभ दिया जाना है लेकिन आज तक संरचना लागू नहीं किया गया। शाखा मंत्री शंकर प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति प्लांट डिपो प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। सातवां वेतन लागू हो गया है लेकिन कर्मचारियों को पुराने रेट से समयोपरी भत्ता का भुगतान किया जा रहा है। इसके विरोध में पांच अक्तूबर को मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय परिसर में शाम पांच बजे विक्षोभ प्रदर्शन किया जाएगा। मीटिंग में मोहन राम, नंदलाल, संजय कुमार, प्रभात कुमार, दयाशंकर सिंह, संतोष कुमार, अमरेन्द्र कुमार, जीत बहादुर थापा, रमेश श्रीवास्तव, संजय शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें