सकलडीहा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई केंद्रों पर सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य बाल विकास और पंचायत विभाग की ओर से लगाई गई स्टाल के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न योजना का लाभ दिलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम स्वच्छता व स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, दस्त एवं अन्य संक्रमण से रोकथाम, गर्भवती महिलाओं की प्रसव से पूर्व जांच, टीकाकरण व बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से अनुपूरक पोषाहार, किशोरी बालिकाओं में एनीमिया के लिए आयरन की गोली, साफ सफाई व स्वच्छता परामर्श, बच्चे व किशोरियों की लंबाई वजन के साथ सैम व मैम बच्चों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डा आरबी शरण, सीडीपीओ अवधेश सिंह पंडित, डा. बीके प्रसाद, डा. जोगेन्द्र दास, डा पूजा सिंह