फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय के अंदर डाटा फीडिंग करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। विकास भवन सभागार में सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें किसानों के फसलों का बीमा कराने और जैविक खादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने अधिकारियों से कहा कि वह क्षेत्र में भ्रमण करते रहें और खाद की दुकानों की जांच करने के साथ ही उचित मूल्य में खाद की बिक्री कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन से किसानों की अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश मिला है। जिसके तहत विभाग द्वारा किसानों को कीटनाशकों और जीवाश्म नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन अधिकारी किसानों से संपर्क साधने और उनके डाटा फीडिंग करने में काफी सुस्त हैं। जिससे शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। कहा कि खरीफ के उत्पादन का भी सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इसके तहत अधिकारी किसानों को खाद उपलब्ध कराने में सहयोग करें और दुकानों की जांच भी करें। जिससे किसानों को आसानी से खाद मिले। इस दौरान सदानंद, राघवेंद्र, मनीष, अमरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें