फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने फार्मासिस्टो के विरूद्ध कार्रवाई का दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगढ़। फार्मासिस्टों की अनुपस्थिति के बाद भी उपस्थिति पंजिका का कालम खाली छोड़ जाने और दवाओं का वितरण वार्ड ब्वाय द्वारा किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम ने उपस्थिति पंजिका की फोटो मंगवाकर सीएमओ को फार्मासिस्टों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में कार्यरत फार्मासिस्ट अशोक और योगेंद्र एक मई के बाद से कार्य पर नहीं लौटे हैं। इसके बाद भी उपस्थिति पंजिका में उनके के कालमों को खाली छोड़ा जा रहा था। वहीं फार्मासिस्ट के स्थान पर वार्ड ब्वाय जितेंद्र द्वारा दवाओं का वितरण किया जा रहा था। शिकायत के बाद मामला जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने उपस्थिति पंजिका की फोटो मंगवाई और दोनों फार्मासिस्टों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश सीएमओ चंदौली को दिया। अब तक फार्मासिस्ट कार्य पर वापस नहीं लौटे है वहीं हर रोज पंजिका की फोटो खींचकर विभाग के पास भेजी जा रही है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक अवधेश सिंह पटेल ने बताया दोनों फार्मासिस्ट और एआरओ अनुपस्थित हैं। सीएमओ के निर्देश पर उपस्थिति पंजिका की फोटो प्रतिदिन विभाग को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें