फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद भाजपाईयों ने निकाला विजय जुलूस

विज्ञापन
खुशी मनाई गई
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुुनाव के परिणाम स्वरूप भाजपा गठबंध की जीत पर शनिवार को जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और और अबीर और गुुलाल लगाकर जीत के लिए एक दूसरे को बधाईयां दी गई।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा गठबंधन को त्रिपुरा में 43, नागालैंड में 30 व मेघालय में 21 सीटे मिली। इसके बाद मुगलसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के चेयरमैन संतोष खरवार के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। इस दौरान एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाईयां भी दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा विकास की ओर अग्रसर है। इस दौरान शमशेर सिंह, राजू इकबाल, जयकिशन, पंकज शर्मा, रंजीत कुमार, विनय जायसवाल, राहुल वर्मा, आशीष मिश्रा, अखिलेश, आलोक वरुण, प्रीतम, आकाश, अशोक सिद्धार्थ केशरवानी आदि मौजूद रहे। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। शनिवार को एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर जीत की बधाई दी इस दौरान भाजपा नेता व नगर पंचायत के सभासद राजेश चौहान, राजकुमार गुप्ता, उमेश शर्मा, मीना विश्वकर्मा, सरदार राजकुमार सिंह, अनिल केसरी, रामबाबू सोनकर, संदीप मौर्य, राजकुमार जायसवाल, आंचल जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, अजय मद्धेशिया, कैलाश जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें