चंदौली। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएलओ द्वारा बूथों पर मतदाता सूची में नाम बढ़वाने, कटवाने व संशोधन के लिए मतदाताओं से फार्म भरवाया। जनपद में 1245 लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रारूप 6 के तहत आवेदन किया। वहीं 348 मतदाताओं ने नाम कटवाने के लिए प्रारूप 7 व 115 ने नाम संशोधन के लिए प्रारूप 8 भरा। विशेष अभियान के दौरान मुगलसराय विधान सभा में 356 लोगों ने निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने को प्रारूप 6 के तहत फार्म भरा। वहीं 63 मतदाताओं ने नाम कटवाने को प्रारूप 7 व 25 मतदाताओं ने नाम संशोधन के लिए प्रारूप 8 के तहत आवेदन किया। सकलडीहा विधानसभा में मतदाता सूची में नाम बढ़वाने को 242 ने फार्म भरा। इसके अलावा 74 मतदाताओं ने सूची से नाम कटवाने और 12 ने नाम संशोधन के लिए आवेदन पत्र भरकर जमां किया। सैयदराजा विधानसभा में सूची में नाम दर्ज कराने को 278 लोगों ने आवेदन किया। वहीं 74 वोटरों ने नाम कटवाने और 39 ने नाम संशोधन के फार्म भरा। जबकि नक्सल प्रभावित चकिया विधान सभा में नाम बढ़वाने के लिए सर्वाधिक 369 आवेदन पत्र जमा किए गए। इसके अलावा 137 मतदाताओं ने नाम कटवाने और 39 मतदाताओं ने नाम संशोधन के लिए फार्म भरा।