फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवता परखने के लिए किया बीईओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी केके सिंह ने ताजपुर स्थित पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों को विद्यालय में साफ सफाई व पठन पाठन का निर्देश दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान की ओर से 25 बच्चों को निशुल्क स्वेटर का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने परिषदीय विद्यालय में गुणवत्तापरक पठन पाठन कार्य को लेकर सख्त रूख अपनाया हुआ है और इसके लिए बीएसए को भी निर्देशित किया हुआ है। जिसपर मंगलवार को बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी केके सिंह ने ताजपुर के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में नव निर्मित शौचालय, मिल डे मिल, साफ सफाई व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछे जिसका सही उत्तर मिलने पर संतुष्टि जाहिर किया। अंत में ग्राम प्रधान अमित सिंह ने विद्यालय के गरीब बच्चों को अधिकारी के हाथों से स्वेटर वितरण कराया। सह समन्वयक जयनारायण यादव, प्रधानाध्यापिका उर्मीला देवी, अर्चना, ग्राम प्रधान अमित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें