कंदवा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेल्हरा पर हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और बरहनी ब्लाक में संगठन की मजबूती के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर अच्युतानंद त्रिपाठी और उपाध्यक्ष पद पर भरत सिंह को चुना गया।
जिलाध्यक्ष आनंद पांडेय ने कहा कि शिक्षकों के मान सम्मान व समस्याओं को दूर करने के लिए संगठन लड़ाई लड़ते आ रहा है। संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है। बरहनी ब्लाक में संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों का चयन किया जाना जरूरी है। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अच्युतानंद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष भरत सिंह, अनिल मौर्य, प्रफुल्ल चंद्र राम, चंद्रकांती, संतोष कुमार, ब्लाक मंत्री संजय कुमार, संयुक्त मंत्री राधेश्याम राम, धर्मजीत, दीपक सिंह, प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद खरवार, आय व्यय निरीक्षक डा. अर्चना गौतम, लेखाकार बृजेश श्रीवास्तव को चुना गया। जिला हेतु ब्लाक प्रतिनिधि मंगला प्रसाद यादव को बनाया गया। इस मौके पर आनंद पांडेय, शिवानंद, मनोज सिंह, जितेंद प्रजापति, गिरीशचंद्र, बलराम पाठक आदि शिक्षक मौजूद रहे। अध्यक्षता सुरेश सिंह व संचालन डा. जयकुमार सिंह ने किया।