फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी राजनीति में आने की कल्पना नहीं की थी - राज्यमंत्री

विज्ञापन
मंत्री
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा । बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सकलडीहा इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय 16 वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को राज्यमंत्री अनिल राजभर ने फीता काटकर व कबूतर उड़ाकर किया । इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ खेलों में प्रतिभाग किया। खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होता है।
राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि गुरु को भगवान से भी ऊपर का स्थान प्राप्त है और इनकी बदौलत ही हमें अच्छी शिक्षा मिली और सही मार्गदर्शन आज यहां तक पहुंचने में कामयाबी हासिल हुई है। कहा कि पहले हम खिलाड़ी के रूप में मेहनत करते थे खिलाड़ी कभी नौकरी या सम्मान का मोहताज नहीं होता है। अंत में कार्यक्रम आयोजकों ने राज्यमंत्री सहित बीएसए भोलेन्द्र सिंह व सभी बीईओ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीईओ केके सिंह, अमित दूबे, प्राचार्य कृष्णलाल श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख देवेन्द्र प्रताप सिंह, जेपी रावत, जेपी पांडेय, डा. देवेन्द्र प्रताप यादव, आनंद सिंह, बृजेश सिंह, सत्यनारायण, चन्द्रमौली दीक्षित, प्रशांत कुमार, हैदर अली, विनोद सिंह, रविशंकर पांडेय, हिमांशु पांडेय, जयनारायण यादव, अमिताभ सिंह, विवेकानंद दूबे,संतोष कुमार सहित अन्य सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री को कई मांगों पर सौपा ज्ञापन
सकलडीहा । राज्यमंत्री अनिल राजभर को कार्यक्रम के दौरान अटेवा शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली, खेलकूद के लिये धन आवंटन और ब्लॉक स्तर पर खेलकूद को बढ़ावा देने के लिये खेल शिक्षक और ग्राउंड की व्यवस्था सम्बन्धित एक ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें