फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनेगा नागरिक सुरक्षा कोर का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। नागरिक सुरक्षा कोर का स्थापना दिवस बुधवार को धूम धाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर विविध कार्यक्रम होंगे। नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद रैली निकाली जाएगी। इस दौरान अन्य कई कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कोर से वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक नीरज मिश्र और स्टाफ अफसर फायर कमलेश तिवारी ने बताया कि छह दिसंबर की सुबह नागरिक सुरक्षा कार्यालय पर सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर मुख्य अतिथि डीएम हेमंत कुमार ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद स्वयंसेवकों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा और संदेश पाठ होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि रूट मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसमें एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स, होमगार्ड्स ,अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ नागरिक शामिल होंगे। रूट मार्च कार्यालय से शुरू होकर वीआईपी गेट होते हुए सुभाष पार्क पहुंच कर समाप्त होगा। इसी तरह 8 दिसंबर को जिले के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषयक गोष्ठी का आयोजन होगा, जबकि 11 दिसंबर को मानसरोवर पर तालाब के घाट पर स्वैच्छिक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान तथा 12 दिसंबर को भी किसी इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रशिक्षण अभ्यास प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा के सदस्यों द्वारा अपने अपने निवास स्थलों के पास स्वच्छता अभियान स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम इत्यादि संपादित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें