फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावों में भाजपा की बल्ले-बल्ले

विज्ञापन
विजेता
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। निकाय चुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया। जनपद की तीन सीटें नगर पालिका परिषद पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), नगर पंचायत चंदौली और नगर पंचायत सैयदराजा पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया तो नगर पंचायत चकिया पर राजद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। भाजपा की जीत का जश्न जीटी रोड पर चंदासी से सैयदराजा तक दिखा। जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं।
निकाय चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होनी थी लेकिन निरीक्षण के चलते मुगलसराय में सुबह पौने नौ बजे शुरू हुई। वहीं चकिया, चंदौली और सैयदराजा में एजेंट बनाने को लेकर हुई देरी से मतगणना सुबह साढ़े नौ बजे के बाद शुरू हो हुई। मतगणना के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक परिणाम घोषित होने तक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद का पहला परिणाम चकिया नगर पंचायत का आया जिसमें राजद के अशोक कुमार बागी ने भाजपा के राजकुमार जायसवाल को 753 मतों से पराजित किया। अशोक को 2452 और राजकुमार को 1699 मत मिले। दूसरा परिणाम नगर पंचायत सैयदराजा का रहा जिसमें भाजपा के वीरेंद्र जायसवाल ने निर्दल प्रत्याशी पवन जायसवाल को 361 मतों ने शिकस्त दी। वीरेंद्र को 3081 और पवन को 2720 मत मिले। तीसरे परिणाम के रूप में नगर पंचायत चंदौली पर भाजपा प्रत्याशी रविंद्र गोंड ने बसपा के अजय सोनकर को 929 मतों से हराकर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया। रविंद्र को 3886 और अजय को 2956 मत मिले। अंतिम परिणाम नगर पालिका परिषद पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) का रहा जिसमें भाजपा के संतोष खरवार ने सपा के महेंद्र सोनकर को 8086 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। संतोष को 18868 और महेंद्र को 10782 मत मिले। सभी को रिटर्निंग आफिसर ने विजई घोषित करने के पश्चात प्रमाणपत्र भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें