फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ने किया धीना प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। डायट प्राचार्य डॉ. पारस नाथ ने शुक्रवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय धीना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन न होने के कारण कक्षा छह से आठ तक के बच्चे एक ही कक्षा में पढ़ते मिले। जबकि प्राथमिक विद्यालय में साफ सफाई ठीक ठाक मिली ।
विज्ञापन

क्षेत्र में डायट प्राचार्य के आने की सूचना से शिक्षकों में खलबली मच गई। डायट प्राचार्य डॉ. पारस नाथ शुक्रवार को अचानक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय धीना जा धमके। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संजय सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीनानाथ पांडेय और अन्य शिक्षक मौजूद और शिक्षण कार्य में व्यस्त मिले। इस दौरान डायट प्राचार्य ने एमडीएम रजिस्टर, छात्र उपस्थिति रजिस्टर , लॉग बुक , शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर, ड्रेस वितरण रजिस्टर , पुस्तक वितरण रजिस्टर के साथ साफ- सफाई व स्वच्छता के साथ विद्यालय के बारे में सामान्य जानकारी ली। इस दौरान सब कुछ ठीक ठाक मिला । इससे डायट प्राचार्य काफी संतुष्ट दिखे और उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक डाक्टर संजय सिंह और दीनानाथ पांडेय को शाबाशी दी । डायट प्राचार्य उच्च प्राथमिक विद्यालय धीना को भवन विहीन जानकर दंग रह गए। उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक के 100 बच्चों को प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में पढ़ते देखा। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय को भवन के लिए बजट की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इस दौरान वीरेन्द्र सिंह , सुमित सिंह , डाक्टर संजय सिंह ,दीनानाथ पाण्डेय , महेंद्र सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-कर्मचारी और रसोईया मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें