मुगलसराय(ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी मुगलसराय विधानसभा के पदाधिकारियों एक बैठक शनिवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें विधानसभा के सभी सेक्टर, बूथ, नगर पालिका एवं रेलवे सेटलमेंट क्षेत्र के प्रभारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाए जाने पर खूब माथा पच्ची किए जाने के साथ प्रदेश सरकार के कार्यों की आलोचना की गई।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव ने कहा कि भाजपा जिन वादों के आधार पर प्रदेश की सत्ता हासिल की है उनमें से एक भी कार्य भी चार माह के भीतर नहीं हो पाया हैै। कहा कि सपा सरकार की तुलना में भाजपा के शासन काल में लूट, हत्या, बलात्कार, छिनैती जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। कार्याकर्ताओं से कहा कि उन्हें जनता के बीच जाकर उनके हितों के लिए प्रयासरत रहना होगा। अन्य वक्ताओं ने कहा नौ अगस्त को जिस तरह से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था ठीक उसी प्रकार देश व प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार के खिलाफ देश बनाओ, देश बचाओं जैसे संकल्प के साथ सपा मैदान में उतरेगी। इस दौरान राजकुमार जायसवाल, अली हुसैन, विजयानंद तिवारी, राजू पांडेय, शिवम यादव, ओमप्रकाश जायसवाल, अनिल दाढ़ी, ओमकार गोंउ, महेन्द्र प्रताप, मंगल जायसवाल, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन विजय घुटिया ने किया।