सकलडीहा। डीएम और एसडीएम के लाख कवायद के बाद भी तालाब और पोखरी पर अतिक्रमण धड़ल्ले से जारी है। सोमवार को कस्बा में गांव सभा की तालाब पर अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि शीघ्र तालाब से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की व्यवस्था नहीं किया गया तो ग्रामीण तहसील दिवस पर डीएम का घेराव करेंगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मियों की लापरवाही के कारण सकलडीहा कस्बा के कई तालाब पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके कारण बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। जल निकासी की व्यवस्था के लिये विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया था। बावजूद ध्यान नहीं देने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने राजस्वकर्मी और तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। चेताया कि शीध्र समुचित कोई ठोस पहल नही किया गया तो मंगलवार को डीएम का घेराव करेंगे। इस संबंध में एसडीएम विकास सिंह ने बताया कि ग्रामीण लिखित रूप से शिकायत करें, अतिक्रमण तुरंत हटवाया जायेगा। इस मौके पर विरोध जताने वाले कमल कुमार प्रजापति, श्याम कन्नौजिया, चैथी चौहान, विशाल चौहान, पप्पू, राजकुमार, दासू कन्नौजिया, राजेश गोंड, पिंटू, चरण, रामबाबू प्रजापति, दीनदयाल चैहान, पिंटू चैरसिया, विनय शंकर तिवारी, बाबूराम, सीता देवी आदि मौजूद रहे।