कबड्डी एसोसिएशन मिर्जापुर की ओर से बृहस्पतिवार को मदनपट्टी स्थित कबड्डी मैदान में जूनियर बालक वर्ग (जोन-डी) की राज्य कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल कराया गया। इसमें जिले के 70 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
चयन प्रक्रिया कबड्डी एसोसिएशन मिर्जापुर के सचिव हूबलाल बिंद और राष्ट्रीय अर्हता प्राप्त रेफरी एवं वरिष्ठ खेल अधिकारी शेर बहादुर (उदय बाबू) विश्वकर्मा की निगरानी में संपन्न हुई। चयनित खिलाड़ी 12 और 13 सितंबर को चंदौली में आयोजित होने वाली 50वीं जूनियर बालक जोन-डी ओपन राज्य कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। मिर्जापुर की टीम 11 सितंबर को चंदौली के लिए रवाना होगी।