फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ,15 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में सोमवार का दिन कोरोना के मामले में राहत भरा रहा। 24 घण्टे में 69 संक्रमितों ने वायरस को मात दी और स्वस्थ हुए। वहीं 15 नए कोरोना पाजिटिव मिले।
विज्ञापन

सोमवार को मिली रिपोर्ट में दो बालिका, पांच महिलाएं और आठ पुरूष संक्रमित मिले हैं। इसमें एक चंदौसी निवासी है जबकि अन्य सभी स्थानीय हैं। संक्रमितों में दो पुलिस कर्मी, एक सिचाई विभाग कर्मी, एक एयर पोर्ट कस्टमर सर्विस कर्मी, एक किसान, दो गृहणी, एक प्राईवेट जॉब कर्मी और चार छात्र हैं।संक्रमितों में एक चहनिया, सात नियामताबाद और छह पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दूसरी तरफ आज 69 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में सोमवार को कोरोना जांच के लिए 1201 नमूने एकत्र किए गए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2846 हो गई। इसमें एक्टिव केस की संख्या 420 है जबकि 2399 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 27 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें