फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों के खाते में भेजा 68.27 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉक डाउन होने से गैर प्रांतों में रोजगार के लिए गए लोग जिले में लौट रहे है। ऐसे लोगों को बेराजगार होने पर शासन ने उन्हे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है। राजस्व विभाग ने जिले में 12 हजार से अधिक प्रवासियों को चिह्नित किया है। इसमें 6827 के खाते में एक-एक हजार भेजा गया है। जबकि शेष लोगों के खाते और आधार कार्ड जमा कराने के लिए लेखपालों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके उनके खाते में भी निर्धारित धनराशि भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राज्य सरकार प्रवासियों की स्क्रीनिंग कराकर उनके अनुभव व दक्षता के आधार पर रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं एक हजार रुपये खाते में भेजने का निर्णय किया है। इसको लेकर जिला प्रशासन को पत्र भेजकर प्रवासियों की सूची मांगी गई थी। जिले से अभी तक करीब आठ हजार प्रवासियों की सूची शासन को भेजी जा चुकी है। इसमें 6827 प्रवासियों के खाते में एक-एक हजार की किस्त पहुंच चुकी है। प्रवासियों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी लेखपाल व संग्रह अमीनों को सौंपी गई है। राजस्वकर्मी गांव-गांव जाकर गैर प्रांत व महानगरों से आने वाले लोगों का नाम-पता, बैंक खाता नंबर, आधार, मोबाइल नंबर आदि की डिटेल नोट कर सूची तैयार कर रहे हैं। इसके बाद तहसीलों के जरिए प्रवासियों की डिटेल मुख्यालय पहुंच रही है। इसके बाद जिला प्रशासन प्रवासियों की सूची शासन को भेज रहा है।
लॉक डाउन के चलते जिले में लौटे 6827 प्रवासियों को आर्थिक सहायता देने के लिए उनके खाते में एक-एक हजार रुपये भेजा गया है। शेष प्रवासियों को चिह्नित करने के लिए राजस्व टीम को लगाया गया है। जल्द ही उनके खाते में निर्धारित धनराशि भेजा जाएगा। संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें