फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सदर तहसील में आए 65 प्रार्थना पत्र, मात्र पांच का किया समाधान

विज्ञापन
समा​धान दिवस पर शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चंदौली। एसडीएम दिव्या ओझा की अगुवाई में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की ओर से 65 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से मात्र पांच का मौके से निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि सदर तहसील में सभी प्रार्थना पत्रों गहनता से जांच कर शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। सभी शिकायत प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायाब तहसीलदार चित्रसेन कुमार यादव, अंजली वर्मा, सीओ देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें