सेंट्रल बैंक के बाहर जुटी उपभोक्ताओं की भीड़।
पांच सौ व हजार रुपये केबड़े नोट बंद होने के बाद से रविवार को भी अधिकतर एटीएम के ताले नहीं खुले। हाल यह रहा कि जिले के 74 एटीएम शाखाओं में पूरे जनपद में मात्र दस एटीएम खुले रहे। दूसरी तरफ जो बैंकों में पहुंचे वहां भी लंबी लाइनें लगीं। कई जगह लोगों ने हो हल्ला भी किया गया।
दरअसर जिले के एटीएम में सौ के नोट भी नहीं डाले गए हैं। नगर में स्टेशन परसिर में एसबीआई शाखा से सटे एटीएम खुले लेकिन यहां इतनी लंबी कतार लगी कि लोग परेशान हो गए। यही हाल परमार कटरा के समीप के एटीएम का भी रहा। स्टेशन परिसर में पीएनबी, बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक आफ इंडिया, जीटी रोड स्थित यूनियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, विजया बैंक सहित अन्य बैंकों के ताले बंद रहे। जो खुले रहे उन बैंकों के बाहर कतार और लंबी होती जा रही थी। रविवार को बैंक खुला लेकिन बैंक खुलने के बहुत पहले ही लोग बैठ गए। स्थिति यह हो गई कि दोपहर होते होते आधे से अधिक बैंक शाखाओं कें कैश खत्म हो गया है। वहीं कुछ शाखाओं में सर्वर डाउन रहा। नगर के विजया बैंक, सिंडीकेट बैंक सहित अन्य बैंकों में पैसा नहीं रहा। इलाहाबाद बैंक की भी यही स्थिति रही। डाकघर में पहली बार नोट एक्सचेंज की शुरूआत हुई लेकिन 11 बजे ही पैसा समाप्त हो गया। उपडाकपाल राजेन्द्र राम ने बताया कि मात्र 15 लाख रुपये आए थे, उसे बांट दिया गया। नोट एक्सचेंज में देरी पर एसबीआई रेलवे शाखा और इलाहाबाद बैंक के सामने लोगों ने दिन भर नारेबाजी की। इस संबंध में जिला अग्रणि प्रबंधक एसके पाढी ने बताया कि जिस मात्रा में पैसा आ रहा है वह खत्म हो जा रहा है।