फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और कांग्रेस समेत छह ने किया पर्चा दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में चल रहे नामांकन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को छह लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें सपा बसपा के गठबंधन से सपा प्रत्याशी डा. संजय सिंह चौहान, भाजपा से डा. महेंद्रनाथ पांडेय, कांग्रेस समर्थित जन अधिकार पार्टी से शिवकन्या कुशवाहा, लोकदल से ओमप्रकाश गुप्ता, भाकपा माले से कैलाश, जनहित किसान पार्टी से सुधांशु सेठ शामिल रहे। जबकि पांच लोगों ने नामांकन के लिए आरओ से फार्म लिए। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। मालूम हो कि भाजपा प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडेय सोमवार को भी नामांकन किए थे, शुक्रवार को दूसरी बार नामांकन किया।
विज्ञापन

जनपद में सातवें और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 22 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई और यह 29 अप्रैल तक चलेगी। नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। कुल छह लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच रिटर्निंग आफिसर नवनीत सिंह चहल के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इनमें सपा से डा. संजय सिंह चौहान, भाजपा से डा. महेंद्रनाथ पांडेय, कांग्रेस समर्थित जन अधिकार पार्टी से शिवकन्या कुशवाहा, लोकदल से ओमप्रकाश गुप्ता, भाकपा माले से कैलाश और जनहित किसान पार्टी से सुधांशु सेठ शामिल रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था संभालने के सदर सीओ त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर पुलिस, पीएसी के लोग मौजूद रहे। बाहर से आने से किसी भी को सुरक्षा जांच के बाद ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश दिया गया। इसके अलावा जनसंघ के महेशचंद्र शर्मा, जनराज पार्टी के लक्ष्मी नारायन मिश्र, अलहिंद पार्टी के महेंद्र प्रताप सिंह, जनसंघ के अश्वनी त्रिपाठी और निर्दलीय संतोष कुमार गुप्ता ने नामांकन करने के लिए फार्म लिया। नामांकन कक्ष में एआरओ अभिषेक गोयल, उप निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल, डीपी सिंह मौजूद रहे।

दो दिन नहीं होगा नामांकन
चंदौली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाली नामांकन प्रक्रिया दो दिन नहीं होगी। अवकाश के चलते 27 और 28 अप्रैल को नामांकन नहीं होगा। अब सिर्फ एक दिन नामांकन के लिए 29 अप्रैल बचा है। इस दौरान सभी प्रमुख दलों भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। इसके अलावा कई निर्दलीय भी मैदान में हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें