फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने की कोटे की दुकानों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुलहीपुर/ पड़ाव। मुगलसराय एसडीएम कुमार हर्ष ने मंगलवार को सतपोखरी और चौरहट गांव में कोटे की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़े पैमाने पर बांटने के लिए आया अनाज गायब मिला। स्टाक मिलाने के बाद गडबड़ी मिलने पर एसडीएम ने कोटे की दुकानों को सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम कुमार हर्ष मंगलवार की सुबह दस बजे सबसे पहले सतपोखरी गांव में जैनुल आब्दीन के कोटे की दुकान पर पहुंचे। यहां कोटे के स्टाक रजिस्टर से अनाज की बोरियों का मिलान किया। जांच पड़ताल में 266 बोरी गेहूं की जगह 166 बोरी मिली। इसी तरह 164 बोरी की जगह मात्र 63 बोरी चावल मिला। जांच पड़ताल में तीन ड्रम केरोसिन बरामद किया। केरोसिन 28 मार्च तक बांट दिया जाना था। एसडीएम ने कोटेदार से वितरक रजिस्टर और लाइसेंस दिखाने को कहा लेकिन न तो कोटेदार सामने आया और न ही अभिलेख दिखा सका। इस पर एसडीएम ने दुकान को सीज कर दिया। एसडीएम ने कहा कि विभागीय कार्रवाई के साथ डीएम के निर्देश के बाद कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पड़ाव संवाददाता के अनुसार एसडीएम ने दोपहर में नियामताबाद ब्लाक अंतर्गत चौरहट गांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर जांच पड़ताल की। स्टाक रजिस्टर से मिलान करने पर 306 बोरी गेहूं की जगह 294 बोरी गेहूं मिला। इसी तरह 202 बोरी चावल की जगह 197 बोरी चावल मिला। इस संबंध में एसडीएम कुमार हर्ष ने बताया कि स्टॉक रजिस्टर के मिलान से 17 बोरी गेहूं व चावल की कमी मिलने पर दुकान को सीज कर दिया गया है। इस मौके पर मुगलसराय नायब तहसीलदार नीलम तिवारी, सप्लाई इंस्पेक्टर राजीव सिंह, बाबू चंद्रशेखर भारती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें